बिरनो (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बिरनो गांव स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा का नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद भव्य रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बैंक के जनरल मैनेजर बैजनाथ सिन्हा, क्षेत्रीय प्रमुख संजय सिन्हा एवं मुकेश रमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई सुसज्जित शाखा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बैंक के खाताधारक, ग्राम प्रधान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बैजनाथ सिन्हा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य वित्तीय योजनाओं का लाभ आम जन तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लगातार अपनी शाखाओं को आधुनिक बनाते हुए डिजिटल सुविधाओं से लैस कर रहा है, जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवा मिल सके।उन्होंने आगे कहा कि बैंक द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं—जैसे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योजनाओं के तहत—होम लोन, बिजनेस लोन सहित अन्य वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि लोगों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल सके। इस अवसर पर हीरा प्रसाद खरवार, राजदेव कुमार, राकेश रंजन, आशीष कुमार, नरेंद्र कुमार, मुन्ना कुमार शाह, मंदीप कुमार ,शशिभूषण, अखिलेश यादव, राजेश सिंह (गप्पू), देवेंद्र उर्फ मटरू, ललन सिंह, अजीत दुबे, ऋषिदेव सिंह, राजेंद्र यादव, अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बिरनो में यूनियन बैंक का नवीनीकरण, आधुनिक सुविधाओं के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
