सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा परिसर

An image for the post

गाजीपुर। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के गाजीपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। अलग-अलग संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान, देशभक्ति कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प लिया गया। ग्रुप के विभिन्न संस्थानों में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, संस्कार, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

सत्यदेव डिग्री कॉलेज में सावित्री सिंह ने किया ध्वजारोहण

सत्यदेव डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

जमुना सिंह मेमोरियल आईटीआई सागापाली में कौशल विकास का संकल्प

जमुना सिंह मेमोरियल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सागापाली में प्रधानाचार्य कृष्णानंद उपाध्याय, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह एवं नरेंद्र देव सिंह ने ध्वजारोहण किया। समारोह में ग्रामीण युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांव के युवाओं को हुनर और रोजगार से जोड़ना विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में शिक्षा के साथ संस्कार का संदेश

डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम में प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह, निदेशक प्रमोद कुमार सिंह एवं मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया। विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया गया।

सत्यदेव हॉस्पिटल में राष्ट्रसेवा के साथ मानव सेवा का संकल्प

सत्यदेव हॉस्पिटल, गाजीपुर में एमडी डॉ. सानंद सिंह एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुरोहित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समारोह में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने सहभागिता की। ध्वजारोहण के बाद मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रसेवा के साथ मानवता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।

सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में राष्ट्रभक्ति का उत्साह

सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में प्रधानाचार्य राजकुमार त्यागी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

सत्यदेव आईटीआई में तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता का संदेश

सत्यदेव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गाजीपुर में प्रधानाचार्य इंजीनियर सुनील कुमार यादव एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी में तिरंगे को दी सलामी

सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गाजीपुर में प्रधानाचार्य डॉ. तेज प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, निदेशक अमित रघुवंशी, सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक नवनीत वर्मा सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने तिरंगे की आन, बान और शान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ ध्वजारोहण

सत्यदेव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गाजीपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य इंजीनियर परमेश्वर ने सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया।

सत्यदेव लॉ कॉलेज में संविधान के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता

सत्यदेव लॉ कॉलेज, गाजीपुर में निदेशक अमित रघुवंशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित की गई।

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में हजारों विद्यार्थियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

 सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य एवं आकर्षक रहा। विद्यालय की प्रबंधक डॉ. प्रीति सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह एवं प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। समारोह में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह सहित विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर युवाओं तक ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

जन्मभूमि सागापाली के सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में दिखा देशभक्ति का रंग

सागापाली स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान, भारत माता के जयघोष और बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. सानंद सिंह, प्रधानाचार्य ए.एन. उपाध्याय, शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंधक सुमन सिंह का शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प

सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के विभिन्न संस्थानों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों का मुख्य संदेश शिक्षा, संस्कार, कौशल, स्वास्थ्य सेवा और राष्ट्र निर्माण रहा। कार्यक्रमों में युवाओं को अपनी प्रतिभा और ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। सभी संस्थानों में “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।