गाजीपुर। मरदह थाने में तैनात तीन सिपाहियों को कर्तव्य पालन में लापरवाही के आरोप में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सिपाही अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा शामिल हैं। बताया गया कि तीनों सिपाहियों ने प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मरदह थाने में पहली तैनाती पाई थी। आरोप है कि ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या ड्यूटी छोड़कर रात के समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मरदह टोल प्लाजा के पास वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस कप्तान गाजीपुर के निर्देश पर तीनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग की कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
गाज़ीपुर में तीन सिपाही निलंबित, टोल प्लाजा के पास अवैध वसूली का आरोप
