गाजीपुर। जमानिया थाना पुलिस और सीसीटीएनएस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा और खोए हुए आठ मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, मोबाइल धारकों ने अपने फोन गुम होने की शिकायत पहले सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। इसके बाद जमानिया पुलिस टीम ने तकनीकी प्रयासों के जरिए अलग-अलग स्थानों से आठ मोबाइल फोन बरामद किए। मंगलवार, 11 अगस्त को बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने खुशी जाहिर करते हुए जमानिया पुलिस टीम की सराहना की। बरामद मोबाइल में पोको एम6 प्रो 5जी, रेडमी नोट 12 प्रो, वीवो वी27, रियलमी सी35, वनप्लस, 1800जी, सैमसंग ए04ई और टेक्नो स्पार्क शामिल हैं। मोबाइल बरामद करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर, हेड कांस्टेबल विमलेश पटेल, कांस्टेबल धीरज गुप्ता, अनूप राय और मुकुल मिश्रा शामिल रहे।
गाज़ीपुर पुलिस ने बरामद किए 8 गुमशुदा मोबाइल, धारकों को लौटाए
