गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को विधायक उमाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोकसभा आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने दिवंगत विधायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह जनसेवा, शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के उत्थान और कमजोर वर्गों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सत्यदेव डिग्री कॉलेज में विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर शोकसभा
