गाज़ीपुर। गाजीपुर के डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, अध्यात्मपुरम ढोटारी में “नशा मुक्त युवा, विकसित भारत” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नशा मुक्त समाज की शुरुआत स्वयं और अपने परिवार से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वस्थ, समर्थ और विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर निदेशक प्रमोद सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।पंच लाइन: “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत।”
डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में नशा मुक्ति का संकल्प
