गाजीपुर। गाजीपुर के मनिहारी ब्लाक के बरहट गांव निवासी, कृषि वैज्ञानिक, पदम् श्री पुरुस्कार से सम्मानित डा. अशोक सिंह का पदम् श्री पुरुस्कार प्राप्त करने के पश्चात प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री सिंह कल बलिया के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए बलिया जा रहे थे। जहां महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे। ज्ञात हो कि श्री सिंह को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक रहे हैं। डॉ. सिंह को बासमती और पूसा धान सहित धान की कई उन्नत प्रजातियों के विकास के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता, जगदीश सिंह, अभिनव सिंह, गर्वजीत सिंह, पंकज राय, विवेकानंद पांडेय, अजीत सिंह सहित अनेको लोगों उपस्थित रहें।
पदम् श्री पुरुस्कार से सम्मानित डा. अशोक सिंह का हुआ स्वागत
