बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

An image for the post

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मरपुर में बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। धरम्मरपुर निवासी ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 जुलाई को उनके चाचा हरदेव यादव (75) अपने घर के सामने धरम्मरपुर रोड पर खड़े थे। इसी दौरान जमानियां की ओर से आ रही बाइक के चालक ने कथित रूप से शराब के नशे में लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हरदेव यादव की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि मृतक के भतीजे ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर संबंधित बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।