एडीजी के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

An image for the post

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सोनहरिया में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। पुलिस ने पहले एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था, जिसके बाद एडीजी के निर्देश पर दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी एफआईआर दर्ज की गई। यह विवाद क्रयशुदा जमीन पर पिलर गाड़ने को लेकर प्रधान पति भगवान दुबे और अजय दुबे के बीच शुरू हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। मारपीट में प्रधान पति भगवान दुबे के सिर में चोट लगने से वे लहूलुहान हो गए। उनके साथ आशीष दुबे, यशवंत दुबे और उदयशंकर यादव भी घायल हुए। वहीं, दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र दुबे और दिलीप कुमार चौबे को चोटें आईं। शुरुआत में आशीष दुबे की तहरीर पर 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। हालांकि, दूसरे पक्ष के अजय दुबे ने एफआईआर दर्ज न होने पर मंगलवार को एडीजी वाराणसी से मुलाकात की। एडीजी के निर्देश के बाद आशीष दुबे समेत नौ लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। करंडा थाना प्रभारी संतोष पाठक ने बताया कि यह जमीन का विवाद है और पुलिस दोनों मुकदमों में छानबीन कर रही है।