लाल बिहारी यादव ने गाजीपुर में सरकार पर साधा निशाना

An image for the post

ग़ाज़ीपुर। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता लाल बिहारी यादव गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने महाराजगंज स्थित देवेंद्र यादव के आवास पर उनके बड़े पिता अमरदेव यादव को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। यादव ने शिक्षकों के प्रति सरकार के रवैये की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ मजाक कर रही है, जो निंदनीय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षामित्रों को स्थायी करने के लिए 18,000 रुपये की घोषणा मात्र दिखावा है। उन्होंने अपनी सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को स्थायी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। यादव ने कहा कि जहां युवाओं को रोजगार के लिए परीक्षा देनी चाहिए, वहीं हाल ही में हुई टीईटी परीक्षा में युवाओं की बजाय स्थायी शिक्षकों ने अधिक संख्या में हिस्सा लिया।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने सरकार पर हार के डर से चुनाव टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराना चाहती है। ओमप्रकाश राजभर के अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर यादव ने कहा कि गाजीपुर में उनका जनाधार समाप्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ लोगों द्वारा उन्हें आजमगढ़ लाया जा रहा है, ताकि उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल किया जा सके। इसी कारण वह अतरौलिया विधानसभा जाना चाहते हैं।