मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सौंपा गया ज्ञापन

ग़ाज़ीपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के नाम से संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर गाजीपुर कोअयोध्या स्थित श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार, उत्थान एवं सुंदरीकरण करने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सृष्टि के लेखा जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त जी का मंदिर जो अयोध्या में श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है वह आज बहुत ही जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। इस मंदिर से विश्व में रहने वाले सभी कायस्थ समाज के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। सरकार का भी ध्यान इस मंदिर की तरफ कभी नहीं रहा है। इस मंदिर की उपेक्षा के चलते पूरा का पूरा कायस्थ समाज काफी दुखी एवं मर्माहत है। हर मंदिर की तरह इस मंदिर का भी कायाकल्प किया जाना केवल कायस्थ समाज ही नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज के लोगों की भावनाओं का ध्यान देते हुए अतिआवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेन्ट्रल बार संघ के अध्यक्ष शिवशंकर सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव डब्बू, अमरनाथ श्रीवास्तव, अरूण सहाय, सिद्धार्थ शरण श्रीवास्तव अनूप श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *