विजयादशमी पर टेढ़वा और विकास भवन चौराहे के दुर्गा पंडालों में बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन

An image for the post

गाजीपुर। विजयादशमी पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के तत्वावधान में टेढ़वा एवं विकास भवन चौराहा स्थित मां दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर धर्म, संस्कृति, साहस, शौर्य और राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बिपिन श्रीवास्तव, बजरंग दल जिला संयोजक रविराज हिंदू, जिला कोषाध्यक्ष आनंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, जिला सेवा प्रमुख अनिल स्वामी, जिला समरसता प्रमुख उमेश तिवारी, नगर अध्यक्ष उत्तम चौधरी, नगर उपाध्यक्ष राजेश राज, सदर संयोजक विनोद, जिला बालोपासना प्रमुख रामाशीष कुशवाहा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख राजन सिंह, संदीप, सोनू वर्मा, हिमांशु गुप्ता और श्रवण यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।