गाजीपुर में 50.73 लाख की हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

An image for the post

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई में 262.16 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 50 लाख 73 हजार रुपये बताई है। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुस्लिमपुर में मस्जिद के सामने हाईवे के दक्षिणी लेन किनारे स्थित गुमटी के पास चेकिंग के दौरान तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफजाल अहमद निवासी देवकली, गोरखनाथ निवासी बड़ेपुर और अवनीश कुमार निवासी चाड़ीपुर के रूप में हुई है।