बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

An image for the post

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर चट्टी के पास मंगलवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दुल्लहपुर थाना क्षेत्र निवासी तारा देवी (52) अपने पति के साथ बाइक से जमानिया जा रही थीं। पति रामआधार राम जमानिया में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं। मोहम्मदपुर चट्टी के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तारा देवी सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।