गाज़ीपुर। इंटरमीडिएट कॉलेज गोशंदेपुर में मंगलवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद की कुल दस टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जैकिशन साहू ने किया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग अंडर-19 और जूनियर वर्ग अंडर-17 की टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मुकाबला शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज और मां शारदा इंटर कॉलेज जलालाबाद के बीच खेला गया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। अंडर-19 वर्ग के फाइनल मुकाबले में शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज की टीम विजेता रही।
वहीं अंडर-17 वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रबंधक विनीत सिंह, पर्यवेक्षक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य कन्हैया लाल तिवारी, सुरेश यादव, विजय कुमार, धीरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में खेल के प्रति उत्साह देखने को मिला।
