गाजीपुर। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर जिले में लोकगीत और बिरहा प्रेमियों के लिए एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 28 अगस्त की रात 9 बजे मुक्तिधाम, राजगंज, गाजीपुर में बिरहा मुकाबले का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में बिरहा सम्राट गाजीपुर के विजय लाल यादव और वाराणसी के भैया लाल पाल आमने-सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकारों के बीच होने वाले बिरहा मुकाबले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी होंगे। केदार बांसफोर, लाट साहब एवं विशाल बांसफोर ने क्षेत्रवासियों और बिरहा प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचकर लोक संस्कृति की इस शानदार शाम का आनंद लेने की अपील की है।
