उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मंडल कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न

An image for the post

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, मंडल शाखा वाराणसी की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को जिला पंचायत सभागार (कलेक्ट्रेट के पास) में आयोजित हुआ। समारोह में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर के शिक्षक पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री नरेश कौशिक रहे। मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजीपुर जिलाध्यक्ष राधेश्याम सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अजय कुमार ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि योगेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक समाज का आधारस्तंभ है और शिक्षकों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एकता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। नई कार्यकारिणी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान, पुरानी पेंशन की बहाली और बेसिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। इस दौरान योगेश त्यागी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। हरदोई के जिला कोषाध्यक्ष बृजेश अवस्थी ने भी संगठन की मजबूती को शिक्षक हितों की सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी बताते हुए शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की। समारोह के अंत में मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “शिक्षक एकता जिंदाबाद” और “जय शिक्षक” के नारों के साथ हुआ।