गाजीपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली कि खेमनराय पट्टी स्थित बभनिया इनार के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है, जिससे स्थानीय महिलाओं और राहगीरों में भय व असहजता का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही थाना गहमर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समर्थ सिंह (24 वर्ष) पुत्र करुणेश सिंह, निवासी गहमर पट्टी परमाराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह चंदेल एवं थाना गहमर पुलिस टीम ने की।
महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार
