आठवें वेतन आयोग और चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर चर्चा, आंदोलन की तैयारी

An image for the post

गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने की। इसमें पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने स्थानीय स्तर की समस्याओं और अखिल भारतीय स्तर पर आठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पेंशनरों को लाभ न मिलने तक आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के भुगतान में अनावश्यक कटौती और देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाने का निर्णय लिया। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने आगामी प्रस्तावित द्विवार्षिक अधिवेशन और चुनाव के लिए अधिवेशन शुल्क जमा करने की अपील की। संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय ने सभी सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर संघर्ष करने का आग्रह किया। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और सदस्यता अभियान व नवीनीकरण के लिए सदस्यों से निवेदन किया। जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक को बालकृष्ण यादव, उग्रसेन सिंह, डी एन राय, इं राम नाथ ठाकुर, जगदीश गुप्ता, अमर नाथ तिवारी “अमर”, रमा शंकर यादव, डॉ सुग्रीव सिंह, इं प्रदीप शर्मा, सुरेश कुमार पाण्डेय, बीरेन्द्र सिंह, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, जगदीश राम, कमला प्रसाद, के पी गुप्ता, मुहम्मद अली, अनूप सिन्हा, उमेश श्रीवास्तव, जीयुत शर्मा, जय प्रकाश पांडेय, रफीक अहमद, शकील अहमद, सत्य नारायण पांडेय, चंद्र बलि राम, गोपाल खरवार सहित कई अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे और जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने संयुक्त रूप से किया।