जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने प्रशासक के रुप में किया सम्भाला कार्यभार

An image for the post

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के पद पर नियुक्त किया है। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार शाम को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। यह प्रदेश में पहली बार है जब जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाया गया है। इससे पहले, ग्राम पंचायतों में प्रधानों को प्रशासक की भूमिका में तैनात किया गया था, लेकिन यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है। प्रदेश की कुल 75 जिला पंचायतों में से 68 में भाजपा समर्थित अध्यक्ष विराजमान हैं। सरकार के इस निर्णय से इन अध्यक्षों की कुर्सी बची रहेगी और उनका क्षेत्रीय प्रभाव भी बना रहेगा। माना जा रहा है कि इस फैसले से आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को राजनीतिक लाभ मिल सकता है। इसी क्रम में, गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने जिला पंचायत प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने उन्हें जिलाधिकारी का नियुक्ति आदेश सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, महामंत्री विष्णु सिंह, पंकज सिंह चंचल सहित कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सपना सिंह को प्रशासक बनने पर भाजपा नेताओं और अन्य लोगों ने बधाई दी।