गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने बुधवार को गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित को जसदेवपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उमेश उर्फ मोनू चौधरी पुत्र अर्जुन चौधरी निवासी ग्राम रामपुर, थाना रेवतीपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना भांवरकोल में दर्ज मुकदमे में वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव समेत थाना भांवरकोल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
