गाजीपुर। जमानिया नगर पालिका परिषद में कथित भ्रष्टाचार, गृहकर, ट्रेड शुल्क, आउटसोर्सिंग कर्मियों के पीएफ घोटाले, निर्माण कार्य, मनमाने रवैया, सभासदो के द्वारा दिए जा रहे प्रस्ताव पर कार्य न कराने के विरोध में सभासदों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे सभासदों का अनिश्चितकालीन आंदोलन मंगलवार को नौंवे दिन भी जारी रहा। इस दौरान सभासदों ने काली पट्टी बांधकर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुवे कड़ा विरोध दर्ज कराया। सभासदों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है और बहुत जल्द माननीय जिलाधिकारी महोदय के यहां सामूहिक त्याग पत्र देने का निर्णय कर लिया हैं। वार्ड संख्या 14 के सभासद व भाजपा नगर महामंत्री राकेश प्रजापति ने कहा कि हम सभासदो के 11 सूत्रीय मांगों पर तत्काल निर्णय नही लिया गया तो हम लोग जिलाधिकारी गाजीपुर को सामूहिक त्याग पत्र दे देंगे। इनके तानासाही रवेये से जनता में आक्रोश व्याप्त हैं और भाजपा के प्रति लोगो का मोह भंग होता जा रहा हैं। वार्ड संख्या 10 के भाजपा सभासद सुरेन्द्र चौधरी उर्फ साहूं ने कहा कि गृहकर (हाउस टैक्स) में भारी वृद्धि से जनता त्रस्त है। इससे भाजपा की भी छवी खराब हो रही हैं। जब की हमारे बस्ती के लोग भाजपा को एक तरफा वोट दिए थे। फिर भी मेरा वार्ड विकाश से कोसो दूर हैं। वहीं वार्ड संख्या 20 के भाजपा सभासद विकाश जायसवाल जुगनू ने कहा की नगर पालिका अध्यक्ष के तानासाही से जनता में जन आक्रोश बहुत बढ़ गया हैं जो नगर व पार्टी के लिए भी ठीक नही हैं। जनता के हित में इनको तत्काल बोर्ड की बैठक बुलाकर बढ़े हुवे टेक्स को वापस ले लेना चाहिए। वही जुगनू ने कहा की गृहकर सहित 11 मांगो की निष्पक्ष जांच के लिए एक न्यायिक जांच टीम गठित की जाय और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्यवाई की जाय। इस दौरान धरने में सभासद सचिन वर्मा, प्रमोद यादव, राजा चौधरी, मनीष यादव, राहुल वर्मा, मोहन गुप्ता, अंजनी गुप्ता, आशिमा खां आदि सभासद मौजूद रहे।
नौवे दिन भी जारी सभासदों का धरना प्रदर्शन
