नन्दगंज को तहसील और नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, विधायक ने दिया आंदोलन को समर्थन

An image for the post

गाज़ीपुर। नन्दगंज तहसील बनाओ–नगर पंचायत बनाओं संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में इस आंदोलन के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्ष उमाकांत सिंह उर्फ मोती सिंह के नेतृत्व में नन्दगंज को तहसील बनाने और नगरपंचायत बनाने हेतु जनसमर्थन जुटाने के मकसद से हस्ताक्षर अभियान पुर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11बजे बजे से अपराह्न दो बजे तक घर घर जाकर चलाया गया। आज करीब दो सौ लोगों ने इस हस्ताक्षर पुस्तिका पर दस्तखत कर इस आंदोलन को अपना समर्थन अपना समर्थन दिया। आज सदर विधायक जै किशन साहू ने भी नन्दगंज पहुंचे एक कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर पुस्तिका पर दस्तखत कर इस आंदोलन को अपना समर्थन प्रदान किया। अजय उपाध्याय, तरुण प्रकाश सिंह, शशिकांत सिंह, अमन सिंह, उमाकांत सिंह, बुलबुल सिंह, मनोज सिंह,पप्पू यादव,विजय चौरसिया, अमित कुमार सिंह उर्फ डिक्की सिंह प्रमोद चौबे आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन तरूण प्रकाश सिंह ने किया।