गाजीपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले में सुबह 8 बजे से मतदान जारी रहा। इस बीच जमानियां के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपने प्रतिनिधि मन्नू सिंह के साथ मतदान किया। भदौरा क्षेत्र स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे ओमप्रकाश सिंह ने सपा प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत की उम्मीद जताई।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव में सपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर अपना भरोसा व्यक्त किया।
मालूम हो कि खंड स्नातक निर्वाचन के लिए जिले में 19 मतदान केंद्रों पर 52 बूथ बनाए गए हैं, वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए 17 मतदान केंद्रों पर 18 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन में 24 प्रत्याशी, जबकि खंड शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव को लेकर सपा, भाजपा समेत अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। ।
